You are currently viewing मिजोरम में कांग्रेस की शर्मनाक हार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री दोनों सीटों पर हारे

मिजोरम में कांग्रेस की शर्मनाक हार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री दोनों सीटों पर हारे

मिजोरम विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से MNF ने 26, कांग्रेस ने 5, बीजेपी ने 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पी. ललथनहवला चंफाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। दोनों सीटों से हराकर जनता ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री के प्रति जमकर गुस्सा निकाला है।

बता दें कि 10 साल के बाद MNF फिर से राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। 

मिजोरम के निवर्तमान CM ललथनहवला ने गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी निराशाजनक है। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। हमने ZPM को ज्यादा हल्के में लिया।’ उधर, मिजो नैशनल फ्रंट के प्रेजिडेंट जोरमथंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा चुनावों में 26 सीटें जीतने के बाद मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन से मुलाकात की।