You are currently viewing भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, बोलीं- अयोध्या में बौद्ध मंदिर बने, राम मन्दिर नहीं
भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, बोलीं- अयोध्या में बौद्ध मंदिर बने, राम मन्दिर नहीं

भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, बोलीं- अयोध्या में बौद्ध मंदिर बने, राम मन्दिर नहीं

Punjab Live News (PLN News)

PLN: जहां देश में अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग तेज होती जा रही है वहीं सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सांसद ने एक विचित्र बयान दे डाला है। भाजपा सांसद ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर नहीं बल्कि बौद्ध का मंदिर बनना चाहिए। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की जगह बौद्ध मंदिर की मांग की है उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले ने। भाजपा सांसद की इस मांग से पूरा देश चौंक गया है क्योंकि भाजपा हमेशा से श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रही है, ऐसे में भाजपा सांसद का बयान पार्टी को असहज करने वाला है।

संघ के प्रचारक एवं राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में एक निजी विधेयक लाए जाने संबंधी सवाल पर पार्टी सांसद ने कहा कि भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है, जिसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी दी गई है। संविधान के अनुसार ही देश चलना चाहिए।

 

 

भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, बोलीं- अयोध्या में बौद्ध मंदिर बने, राम मन्दिर नहीं