You are currently viewing पकड़े गए आंतकियों का बड़ा खुलासा.  निशांत शर्मा और गुरसिमरन मंड की हत्या करने के लिए दिल्ली में लेने गए थे हथियार.

पकड़े गए आंतकियों का बड़ा खुलासा. निशांत शर्मा और गुरसिमरन मंड की हत्या करने के लिए दिल्ली में लेने गए थे हथियार.

 

दिल्ली से पकड़े गए बब्बर खालसा के आंतकियों के निशाने पर थे शिव सेना हिन्द के निशांत शर्मा और कांग्रेस नेता मंड, हत्या करने के लिए दिल्ली में लेने गए थे हथियार

खालिस्तान मुहिम रेफरेंडम 2020 के कट्टर विरोधी निशांत शर्मा को मारना चाहते थे बब्बर खालसा के आंतकी

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में दोषी जगतार सिंह हवारा पर हमला करने के बाद कर चर्चा में आये थे निशांत शर्मा

आंतकियों और गैंगस्टरों की मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा में तैनात किए गए थे कमांडो व पंजाब पुलिस के गार्ड

पन्नू पम्मा हवारा राजोआना और रेफरेंडम 2020 का विरोध करने पर निशांत शर्मा है आंतकियों के निशाने पर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर लगी कालिख को अपनी पगड़ी से साफ करने पर मंड की हत्या की रची थी आंतकियों ने साजिश

जालंधर( अमन बग्गा ) दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में दोनों वांटेड आतंकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है वह कि शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू नेता निशांत शर्मा और पूर्व कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड समेत चार कांग्रेसी नेताओं की हत्या करने की फिराक में थे।

रायकोट लुधियाना के निवासी ये दोनों आंतकियों ने निशांत शर्मा और गुरसिमरन सिंह मंड की हत्या करने के लिए उन की रेकी भी कर ली थी।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आंतकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सम्बधों की जांच की जा रही है। और शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन दोनों आंतकियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद-खालिस्तान जिंदाबाद और डिफेंडर्स ऑफ पाकिस्तान ग्रुप ज्वाइन किए हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन आंतकियों के टारगेट पर हिन्दू नेता निशांत शर्मा लगातार खालिस्तान ,रेफरेंडम 2020, और आंतकियों व गैंगस्टरों के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे है। और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या में दोषी पा चुके जगतार सिंह हवारा पर 2011 में कोर्ट में पेशी के दौरान निशांत शर्मा ने हमला किया था।

जिस के बाद निशांत शर्मा खालिस्तानी आंतकियों के ज्यादा निशाने पर है।
वही निशांत शर्मा आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कट्टर विरोधी माने जाते है। रेफरेंडम 2020 मुहिम को फ्लॉप करने में निशांत शर्मा की पार्टी का काफी अहम रोल है। निशांत शर्मा गुरपतवंत सिंह पन्नू, परमजीत सिंह पम्मा, हवारा और राजोआना जैसे कई खालिस्तानी समर्थकों के कट्टर विरोधी है।

उन्होंने बताया कि खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओ की हत्या करना बब्बर खालसा और खालिस्तान जिन्दाफोर्स से जुड़े आंतकियों का टारगेट है।

आतंकी भूपेंदर सिंह और कुलवंत सिंह से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है कि निशांत शर्मा के साथ साथ कांग्रेस नेता मंड की हत्या करने के लिए फेसबुक के माध्यम से कई अहम जानकारियां एकत्रित की जा चुकी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आतंकी दिल्ली से हथियार लाकर पंजाब में निशांत शर्मा और मंड की हत्या करने वाले थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के गुरशरण मंड इन आंतकियों के निशाने पर तब आए जब उन्होंने बीते कुछ महीने पहले लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर लगी कालिख को अपनी पगड़ी उतारकर साफ किया था।

और उस के बाद मंड को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही थी

आप को बता दें कि निशांत शर्मा और मंड को पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए गनमैन तैनात किए हुए है। निशांत शर्मा की सुरक्षा में पंजाब पुलिस ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा तैनात की हुई है। निशांत शर्मा की जान को बड़ा खतरा देखते हुए उन की सुरक्षा में कमांडो दस्ता भी तैनात है।

पकड़े गए 2 आंतकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं, दोनों ही आतंकी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। इन दोनों आंतकियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस से पहले भी पंजाब पुलिस ने भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह को अबू धाबी से गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जमानत मिलने पर वह फरार हो कर फिर से आंतकी गतिविधियों में शामिल हो गया था। और निशांत शर्मा और गुरसिमरन सिंह मंड समेत कई कांग्रेसी नेताओं की हत्या की फिराक में था।

बैल्जियम में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी जगदीश भूरा ने यूपी से हिन्दू नेता व कांग्रेसी नेताओं की हत्या करने के लिए पकड़े गए आंतकियों के लिए हथियार मुहैय्या करवाये थे। लेकिन हथियारों और गोला बारूद की डिलीवरी लेने गए ये दोनों आंतकियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । वही हथियारों की डिलीवरी देने वाले हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मेरठ के रहने वाले सप्लायर का नम्बर स्विच ऑफ है ।