PLN – निरंकारी सत्संग भवन में हुए आंतकी हमले की गुत्थी सुलझाने में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
निर्दोष लोगों को खून से लथपथ लाशों में तब्दील करने वाले दो दरिंदो की दरिंदगी कभी भुलाई नही जा सकती। इन दोनों दरिंदो में से एक हत्यारा पुलिस ने काबू कर लिया है।
ब्लास्ट केस को ट्रेस करते हुए पुलिस ने मुख्यारोपी हैप्पी पीएचडी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा युवक अभी फरार है।
पकड़ा गया युवक ही पल्सर मोटर साईकल चला कर साथी संग निरंकारी भवन पर पहुंचा था। उसी ने गेट पर बैठे सेवादारी की कनपट्टी पर पिस्टल लगाई थी। और फरार चल रहे आंतकी ने अंदर जाकर बम फेंका। ये हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में ही तैयार किये गए थे।
पाक केे इशारों पर भारत विरोधी तत्वों ने हैप्पी के जरिए निरंकारी भवन पर हमला करवाया है।पंजाब में आईसीआई अशांति फैलाने की रच रहा साजिश
सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में पाक के इशारों पर आईइसआई अशांति फैलाने की साजिश रच रहा है।
दोनों युवकों को पैसे दे कर इस घटना का मोहरा बनाया गया था।
गौरतलब है कि रविवार दोपहर 11:30 बजे के करीब अदलीवाल निरंकारी सत्संग के दौरान काले रंग के प्लसर पर आए 2 आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था जिसमें प्रचारक सुखदेव कुमार के अतिरिक्त 17 वर्षीय संदीप सिंह व दो अन्य व्यक्तियो की मौत हो गई थी और 21 श्रद्धालु घायल भी हुए थे।