You are currently viewing नही होगी सुरेश सहगल की गिरफ्तारी, हड़ताल समाप्त, निगम अधिकारियों ने समेटे दरिया व गद्दे*

नही होगी सुरेश सहगल की गिरफ्तारी, हड़ताल समाप्त, निगम अधिकारियों ने समेटे दरिया व गद्दे*

  1. नगर निगम के इंस्पैक्टर के साथ मारपीट के मामले में वांछित पूर्व मेयर सुरेश सहगल को आज हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है, और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
    गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। बल्कि उनकी गिरफ्तारी के लिए वह प्रदेश स्तर पर लामबंद होने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में पूर्व मेयर को हाईकोर्ट से मिली राहत के चलते निगम यूनियनों के मंसूबो पर पानी फिर गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर 2018 तय की तब तक सुरेश सहगल की गिरफ्तारी पर स्टे लागू रहेगा।