You are currently viewing नही रहे अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश , 94 साल की उम्र में निधन

नही रहे अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश , 94 साल की उम्र में निधन

जालंधर (PLN) अमरीका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच. वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है.

एक बयान में सीनियर बुश के बेटे और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा, “मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि अपने जीवन के 94 साल गुज़ारने के बाद हमारे पिता का निधन हो गया है.”

सीनियर बुश के बड़े बेटे बुश जूनियर ने अपने पिता के बारे में कहा कि वो दृढ़ चरित्र वाले व्यक्ति थे और बच्चों के लिए सबसे बेहतर पिता थे.”

फिलहाल उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सीनियर बुश पार्किन्सन की बीमारी से ग्रस्त थे.

 

1- जॉर्ज हरबर्ट वॉकर बुश का जन्‍म 12 जून 1924 को मिल्टन, मैसाचुसेट्स में हुआ था। उनके पिता प्रेस्कॉट शेल्डन बुश और मां डोरोथी बुश थी। बचपन में माता-पिता उन्‍हें ‘पोप्‍पी’ पुकारते थे। जॉर्ज की शुरुआती पढ़ाई ग्रीनविच कंट्री डे स्‍कूल में हुई थी।

2- सीनियर बुश अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही अमेरिकी नौसेना में शामिल हो गए थे। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। ये वो समय था, जब संयुक्त राज्य अमेरिका औपचारिक रूप से द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हो गया था।

3- वह यूएसएस सेबल(ट्रेनिंग वॉरशिप) पर विमान संचालन के लिए प्रशिक्षण लेते हुए नौसेना में लड़ाकू विमान पायलट बन गए। लगभग 10 महीने की ट्रेनिंग के बाद सीनियर बुश को 9 जून, 1943 को नौसेना वायु स्टेशन कॉर्पस क्रिस्टी में संयुक्त राज्य अमेरिका नेवल रिजर्व में उन्‍हें नियुक्‍त किया गया। उस समय वह सबसे कम उम्र के पायलट थे।

4- सीनियर बुश ने जब बारबरा से 6 जनवरी 1945 को न्‍यूयॉर्क में शादी की, तब वह नौसेना में नियुक्‍त थे। इनके छह बच्‍चे हुए। बारबरा का निधन इसी साल अप्रैल महीने में हुआ। सीनियर बुश और बारबरा का साथ लगभग 73 साल रहा। अमेरिका के इतिहास में यह किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति का अपनी पत्‍नी के साथ बिताया गया, सबसे लंबा समय है।

5- जॉर्ज हरबर्ट वॉकर बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1989 से 1993 तक था। 1988 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और चीन में अमेरिका के राजदूत रह चुके थे। साथ ही वो सीआईए के निदेशक भी रह चुके थे। बुश सीनियर 8 वर्षों तक अमेरिका के उप-राष्ट्रपति भी थे।

6- बुश के कार्यकाल के दौरान ही खाड़ी युद्ध हुआ था। जब इराक ने कुवैत पर हमला बोला था, तब जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में अमेरिका ने सैन्य दखल देकर इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को रोका था। उनका राजनीतिक करियर तीन दशक लंबा चला।

7- सीनियर बुश की पत्‍नी और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया, वह 92 साल की थी। बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थी।

8- सीनियर बुश के बेटे जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी।

9- वह अपने पीछे 5 बच्चों और 17 ग्रैंड चिल्ड्रन को छोड़ गए हैं। अपने अंतिम दिनों में व्हील चेयर पर थे। वह पार्किं सन बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सीनियर बुश का 94 साल के बुश का लंबी बीमारी के बाद शनिवार (स्थानीय समय शुक्रवार रात) को टेक्सॉस में निधन हो गया।

10- सीनियर बुश के निधन की खबर की उनके बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत दुखी हैं कि 94 उल्लेखनीय वर्षों के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया है। परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने एक बयान जारी कर कहा, ‘जॉर्ज एच बुश उच्चतम चरित्र वाले आदमी थे और अपने बेटे और बेटियों के लिए बेहतरीन पिता थे। पूरा बुश परिवार उन लोगों का बहुत आभारी है जिन्होंने उनके पिता को प्यार दिया, उनकी देखभाल की और उनके लिए प्रार्थना की।’