जालंधर: डिप्स स्कूल भोगपुर की पलविंदर कौर ने नेशनल वुशो चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। गत दिनों झारखंड के रांची जि़ले में 64वें चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देश के बैस्ट वुशु खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्ग तथा वेट कैटागिरी में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल भोगपुर की पलविंदर कौर ने अंडर 17 की 40 किलों वेट कैटागिरी में भाग लेकर अपने हुनर को दिखाते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
विजेता छात्रा की इस जीत पर डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह .सी.ए.ओ रमनीक सिंह, सी.र्ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने बधाई दी तथा भविष्य में इससे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल रमिंदर कौर को बधाई दी जिनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी इस मुकाम को हासिल कर सके है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति अपने रूझान को बढ़ाने के लिए उत्साहित किया।