You are currently viewing जालन्धर के वीवा क्लाज़ मॉल में युवक पर फायरिंग. युवक की हालत गम्भीर. पुलिस जांच में जुटी

जालन्धर के वीवा क्लाज़ मॉल में युवक पर फायरिंग. युवक की हालत गम्भीर. पुलिस जांच में जुटी

 

PLN News (बसंत)जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित प्रसिद्व माल वीवा क्लाज़ में गोली चलने का एक मामला सामने आया है। इस गोली कांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया जिसे ईलाज़ के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार उक्त गोली कांड माल की बेसमेंट में बने एक पब में हुआ है जहां पर शनिवार की रात को मौज मस्ती करने आये दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया जोकि इस बढ़ते बढ़ते इस कदर बड़ गया कि वहां पर गोलियां चलने की नौबत आ गई। वहीं गोली चलने से पूरे माल में अफरा तफरी का माहौल बन गया और घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

घायल युवक की पहचान तलविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव तोडरवाल सुल्तानपुर लोधी के रूप में सामने आई है।