जालंधर ( अमन बग्गा )शिव सेना के पंजाब सचिव व वरिष्ठ नेता आशीष अरोड़ा के घर पर दर्जन भर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात तकरीबन 11 बजे हमला कर दिया।
हमलावरों ने आशीष अरोड़ा के घर जमकर ईंटे बरसाई । कई ईंटें उन के शरीर पर लगने से कई अंदरूनी चोटों के साथ साथ पैर पर भी जख़्मी हुआ है।
हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है । मौके पर पहुंचे हिन्द क्रांति दल के जिलाध्यक्ष कुणाल कोहली और विश्व हिंदू परिषद के संजीव पराशर ने हमले की घोर निंदा की है।
आप को बता दें कि आशीष अरोड़ा के घर के नजदीक स्थित पार्क में तकरीबन 25 -30 लोगों में किसी विवाद को लेकर बहसबाजी हो रही थी। बहसबाजी ने अचानक लड़ाई का रूप लेेंनेे लगी। जिस वजह से शोर मचना शुुुरु हो
गया। शोर सुनते ही आशीष अरोड़ा घर से बाहर निकले तो पड़ोसी को बचाने के लिए जैसे ही आशीष अरोड़ा ने प्रयास किया तो दर्जन भर हमलावर ने आशीष अरोड़ा की तरफ ईंटे बरसानी शुरू कर दी।
आशीष अरोड़ा अपने बचाव के लिए जैसे ही अपने घर की तरह भागे तो हमलावरों ने उन के घर के भीतर ईंटे बरसा दी। जिस में अरोड़ा घायल भी हुए है।
आखिर अरोड़ा ने घर मे भाग कर अपनी लाइसेंसी हमलावरों पर तानते हुए डराया तो हमलावर भाग खड़े हुए। अफरा तफरी में हमलावर एक लाल रंग का पल्सर जिस का नम्बर PB08 – CN 4852 वही छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना ये भी जरूरी होगा कि आशीष अरोड़ा पर हमला क्या कही ये कोई सोची समझी साजिश तो नही है।कि किसी अन्य विवाद में टारगेट आशीष अरोड़ा को करने की कोई चाल तो नही थी।