You are currently viewing जालंधर में लुटेरों ने कांग्रेस के यूथ नेता पर किया हमला, लुटेरें सोने की चैन और कैश लूटकर फरार

जालंधर में लुटेरों ने कांग्रेस के यूथ नेता पर किया हमला, लुटेरें सोने की चैन और कैश लूटकर फरार

जालंधर : कांग्रेस राज में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है दिन प्रतिदिन पंजाब के किसी न किसी शहर में लूटपाट हत्या हमलों की खबरे सामने आ रही है। अब जालंधर में बीती रात करीब 12.30 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने

कांग्रेस के यूथ नेता को अपना निशाना बनाया है। बीती रात डीएवी फ्लाईओवर के ऊपर यूथ कांग्रेसी नेता हरनेक गोल्डी पुत्र विजय कुमार निवासी रविदास नगर पर हमला कर दिया।

घायल करने के बाद हमलावर पैसे और सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।