You are currently viewing जालंधर में पेड़ से लटकती निहंग सिंह की लाश से इलाके में फैली सनसनी, मोके पर पहुंची पुलिस

जालंधर में पेड़ से लटकती निहंग सिंह की लाश से इलाके में फैली सनसनी, मोके पर पहुंची पुलिस

जालंधर : जालंधर में निहंग सिंह की पेड़ से लटकती लाश मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दरअसल जालंधर में सुबह एक निहंग सिंह ने ख़ाली प्लांट मे वृक्ष से रस्सी बाँधकर फंदा लिया। लोगों ने निहंग सिंह का शव पेड़ से लटकते देखा तो हैरान रह गए। घटना रामामंडी क्षेत्र के द्कोहा की है। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने बताया कि निहंग सिंह बीती शाम से इलाक़े मे पैदल घूम रहा था जो सुबह लोग जब सैर को निकले तो देखा कि दकोहा मे ख़ाली प्लांट मे एक वृक्ष से फंदा लगाया हुआ था। निंहंग सिंह के आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव क़ब्ज़े मे ले लिया है।