You are currently viewing जालंधर :तेजतर्रार नेत्री ऋतु कौशल बनी BJP की मंडल 12 की अध्यक्ष, सुखराज कौर, वरिंदर पाल बन्टी, अमरजीत सिंह गोल्डी महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह और सीमा साहनी ने किया सम्मानित

जालंधर :तेजतर्रार नेत्री ऋतु कौशल बनी BJP की मंडल 12 की अध्यक्ष, सुखराज कौर, वरिंदर पाल बन्टी, अमरजीत सिंह गोल्डी महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह और सीमा साहनी ने किया सम्मानित

जालंधर : भाजपा मंडल 12 की एक विशेष बैठक  मंडल प्रभारी श्री वरिंदर पाल बन्टी के निवास स्थान पर आयोजित की गई।

इस मौके जालंधर महिला विंग की अध्यक्ष सुखराज कौर, मंडल प्रभारी श्री वरिंदर पाल बन्टी, मंडल 12 अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी ,महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह, सीमा साहनी ने ऋतु कौशल को तेजतर्रार नेत्री ऋतु कौशल को भाजपा जालंधर कैंट मंडल 12 की महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके भाजपा के तेजतर्रार नेता एडवोकेट नवजोत सिंह ने कहा कि लोकसभा 2014 चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। और अब 2019 के चुनावों में ऋतु कौशल के नेतृत्व में महिलाओं में एक नई उर्जा का संचार होगा। और महिला शक्ति की कड़ी मेहनत पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनायेगी।इस मौके सुखराज कौर ने कहा कि ऋतु कौशल को बड़ी जिम्मेदारी सौपने से महिला विंग के कामकाज को और मजबूती प्रदान करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष ऋतु कौशल ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि जल्द से जल्द मंडल 12 के सभी वार्डो में महिला विंग की टीम गठित की जाएगी और पूरे दमखम से घर घर पीएम मोदी की लोकहितकारी नीतियों के बताते हुए दोबारा मोदी जी के समर्थन की अपील की जाएगी।