You are currently viewing जालंधर कैंट के ऑब्जर्वर पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने मंडल 12 व 13 के भाजपा नेताओं में भरी ऊर्जा शक्ति, डॉ अटवाल के पक्ष में बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार को दी रफ्तार

जालंधर कैंट के ऑब्जर्वर पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने मंडल 12 व 13 के भाजपा नेताओं में भरी ऊर्जा शक्ति, डॉ अटवाल के पक्ष में बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार को दी रफ्तार

जालंधर( अमन बग्गा) जालंधर कैंट क्षेत्र के ऑब्जर्वर पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने केंट के अंतर्गत आते मंडल 12 और 13 के प्रत्येक पदाधिकारी के साथ व्यक्तिगत बातचीत की।जानकारी देते हुए मंडल महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह और भूपिंदर मल्होत्रा ​​ने बताया कि ऑब्जर्वर सुनील ज्योति ने आगामी चुनावों में और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए  भाजपा नेताओं को प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि सुनील ज्योति की तरफ से जिला भाजपा की ओर से हमें हर तरह के समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया है।

इस मौके ऑब्जर्वर पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने बताया कि चुनावो को लेकर भाजपा नेताओं में बेहद उत्साह है। और बीजेपी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में डटे हुए है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के नेताओं के संग बैठक कर के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी हैै। इस दौरान कैंट विधान सभा में प्रत्येक वार्ड के कुल बूथों पर चुनाव प्रचार करने के लिए बूथ पर ड्यूटी लगानी आदि , मौजूदा चुनाव प्रचार की स्थिति पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि चुनावो में डॉ अटवाल बड़ी लीड से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

आप को बता दे कि जालंधर कैंट क्षेत्र के ऑब्जर्वर पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने मंडल 12 और 13 के पदाधिकारियों से बातचीत कर की  डॉ अटवाल के पक्ष में बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार को पहले से भी तेज रफ्तार से करने के लिए भाजपा नेताओं को प्रेरित किया है।

इस मौके अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोलडी, प्रभारी वरिंदर पाल बंटी भूपिंदर मल्होत्रा,अश्वनी गर्ग जिला उपाध्यक्ष . जगमोहन वर्मा जी पूर्व उपाध्यक्ष चेयरमैन, मंडल प्रधान पांडे , नरेश भगत,बंटी, अनिल ठाकुर
राजकुमार चोपड़ा तेजिंदर सिंह बब्लू, जोगिंदर सिंह, अशोक आर्य मौजूद थे।