You are currently viewing जालंधर के राजन नगर में महिला का कत्ल ,पति फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर के राजन नगर में महिला का कत्ल ,पति फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर की बस्ती पीरदाद रोड पर स्थित राजन नगर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या की खबर सामने आई है। जिसमें उसके सिर और गले पर निशान मिले हैं। मृतका की पहचान बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली गुड़िया रूप में हुई है।

Video देखें

प्रथमदृष्टया मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह बदबू आने पर उसके कमरे की तरफ गए तो कमरा बाहर से बंद था। ताला तोड़कर अंदर देखा तो वही बैड पर महिला की लाश पड़ी थी और उसका पति वहाँ से गायब था। उन्होंने कहा कि महिला का पति उससे दस हजार रुपए की मांग कर रहा था। यही हत्या का कारण हो सकती है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का मानना है कि कत्ल कल किया गया लगता है।