You are currently viewing जालंधर के जयवीर शेरगिल को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर तेजतर्रार युवा नेता रमन जंगराल ने राहुल गांधी का जताया आभार, बोले – देश भर के युवा हुए उत्साहित

जालंधर के जयवीर शेरगिल को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर तेजतर्रार युवा नेता रमन जंगराल ने राहुल गांधी का जताया आभार, बोले – देश भर के युवा हुए उत्साहित

 

जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने दस नए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये है। इन में से जालंधर के जयवीर शेरगिल को राहुल गांधी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। 

जयवीर शेरगिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर जालंधर से कांग्रेस के तेजतर्रार युवा नेता और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के पंजाब एक्सक्यूटिव सदस्य रमन जंगराल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर ही नही पंजाब के लिए गर्व की बात है कि जयवीर शेरगिल जी को पार्टी ने इतनी अहम जिम्मेदारी सौपीं है। इस नियुक्ति से खासकर युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं को देश की कमान सौपने की सिर्फ बातें ही नही करते बल्कि कर के भी दिखाते है।

उन्होंने कहा कि नव नियुक्त दस प्रवक्ताओं में से जयवीर शेरगिल जी ने युवा नेता के तौर पर कांग्रेस में बड़ी तेजी से अपनी खास पहचान बनाई है। राफेल हो या फिर किसानों के मुद्दे, शेरगिल हर मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरने में जबरदस्त भूमिका निभाई है। मसलन फ्रंट फुट संभाला है। जालंधर में पैदा हुए जयवीर शेरगिल ने सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने एपीजे स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। 

इसके बाद उन्होंने 2006 में पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज (कोलकाता) में दाखिला लिया। लॉ स्कूल में अपने कार्यकाल के दौरान, जयवीर ने विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लिया, और उन्हें छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। शेरगिल ने दिल्ली में कुछ वर्षो तक लॉ की प्रैक्टिस की। इसके बाद शेरगिल यूसी बर्कले स्कूल ऑफ़ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और कानून में मास्टर डिग्री हासिल की। 

उन्होंने कहा कि हमारे ही लिए गर्व की बात है कि बेहद शालीन और प्रभावशाली वक्ता अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। युवा शेरगिल में अदम्य साहस तो है ही उनमें नेतृत्व की भी क्षमता है। कांग्रेस में वे पहले भी प्रभावशाली भूमिका निभाते थे लेकिन अब वे धारदार ढंग से कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे।

नवनियुक्त दस राष्ट्रीय प्रवक्ता

 डॉ सैयद नसीर हुसैन (राज्यसभा सदस्य), पवन खेड़ा, जयवीर शेरगिल, रागनी नायक, डॉ गौरव बल्लभ, राजीव त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील अहिरे, हिना कांवरे (विधायक) तथा डॉ श्रवण दसोजू शामिल हैं।