You are currently viewing गुटबाजी डुबोयेगी भाजपा की नैया, पंजाब कार्यकारिणी से दो पूर्व जिलाध्यक्ष बर्खास्त,  मिशन मोदी अगेन रमेश शर्मा तथा अरुण शर्मा को पड़ गया महंगा

गुटबाजी डुबोयेगी भाजपा की नैया, पंजाब कार्यकारिणी से दो पूर्व जिलाध्यक्ष बर्खास्त, मिशन मोदी अगेन रमेश शर्मा तथा अरुण शर्मा को पड़ गया महंगा

 

जालन्धर : मोदी को दोबारा पीएम बनाने का सपना जालन्धर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा तथा पूर्व देहाती प्रधान अरुण शर्मा को काफी महंगा पड़ गया। भाजपा की तरफ से इन दोनों नेताओं को पंजाब कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पद मुक्त कर दिया है।

लोकसभा चुनावों से पहले ही पंजाब भाजपा में एकबार फिर से गुटबंदी बढ़ती दिख रही है। इतिहास साक्षी है बीजेपी को कई बार गुटबाजी के चलते हार का मुंह देखना पड़ा है। और ऐसे में लगता है अगर यही हाल रहे तो गुटबाजी BJP की नैया डुबोयेगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कुछ दिन पहले पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा द्वारा मिशन मोदी एगेन के नाम से एक संस्था बनाई थी जिसमें उन्होने खुद को प्रधान बनाकर कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को इस मिशन में जोड़ा था।
इस मिशन की फेसबुक पर कई टक्साली भाजपा कार्यकताओं द्वारा खूब आलोचना भी की गई थी।

मगर देखते ही देखते जालन्धर की जिला ईकाई के कई सदस्य दो हिस्सों में बंट गए और जिला भाजपा तथा मिशन मोदी एगेन के सदस्य फेसबुक पर एक दूसरे खिलाफ भड़ास निकालने पर उतारू हो गए। पंजाब भाजपा कार्यकरणी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब कार्यकरणी के सदस्य एवं पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा तथा पूर्व देहाती प्रधान अरुण शर्मा को कार्यकरणी से बर्खास्त कर दिया।

पूर्व महामंत्री बोले जो हुआ गलत हुआ

वही जालंधर बीजेपी के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ नेता और मिशन मोदी अगेन  के महामंत्री अजय जोशी ने भी इन नेताओं की बर्खास्तगी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वो गलत हुआ है।

उन्होंने कहा कि BJP का जो लक्ष्य है वही मिशन मोदी अगेन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मिशन मोदी अगेन मोदी जी को दोबारा पीएम बनाने के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि हमारा नारा है जहां कम वहां हम ! उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ , बैठकों रैलियों सभाओं आदि में यहां लोग कम हो वहां मोदी अगेन मिशन के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाए। हम हर तरह के कार्य के लिए 24 घण्टे तैनात है।

उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग है जो राजनीति पार्टी के साथ नही जुड़ना चाहते मगर मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए योगदान देना चाहते है।
ऐसे लोग मिशन मोदी अगेन के साथ जुड़ कर कार्य कर सकते है।